पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश मर्माहत है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से उनके निधन पर शोक-संवेदनाएं व्यक्त की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने भी X पर पोस्ट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

आज देश ने अपना एक महान लाल खो दिया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वविख्यात अर्थशास्त्री आदरणीय श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। विकासशील राजनीति और गवर्नेंस के पुरोधा आदरणीय मनमोहन सिंह जी ने निःस्वार्थ भाव के साथ देश और देशवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। आज मनमोहन सिंह जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्श और विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार समेत देशवासियों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: श्रद्धांजलि – ‘हजारों जवाबों से अच्छी मेरी खामोशी’