समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड दुमका फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

CM Hemant Soren inaugurated power grid : सीएम हेमंत सोरेन ने जरमुंडी पावर ग्रिड सब स्टेशन और लिलो ट्रांसमिशन लाइन का किया उद्घाटन

Dumka News : जरमुंडी विधानसभा के तलझारी (जरमुंडी) में नव निर्मित पावर ग्रिड का ऑनलाइन उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने किया । बासुकीनाथ, तलझारी,जरमुंडी,सोनारायथाडी, घोरमारा, मोहनपुर ,दुमका और आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) ने यहाँ के लोगों को सौगात दी है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस मौके पर कहा कि राज्य के एक-एक उपभोक्ता परिवार तक निर्बाध एवं गुणात्मक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में आज 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, जरमुण्डी एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का ऊर्जान्वयन किया जा रहा है। इस पावर ग्रिड से जरमुंडी के अलावा देवघर के सोनारायठाढ़ी में भी बिजली सुलभ होगी। इससे बासुकीनाथ, जरमुंडी के अलावा तालझारी, सहारा और नोनीहाट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू होगी।

132/ 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन जरमुंडी और 132 केवी द्विपथ लिलो ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर बदल पत्रलेख बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

 

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : झारखंड को मिली ‘लेडी टाइगर’, बेबी देवी बनीं झारखंड की मंत्री, हेमंत सरकार के फैसले का डुमरी उपचुनाव में कितना पड़ेगा असर ?