रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान संगठन “लहू बोलेगा” रांची के अपील पर लहू बोलेगा के वार्षिक तीसरे झारखंड राज्यस्तरीय उत्कृष्ट मानवीय सेवा में समर्पित व्यक्तित्व का रक्तवीर सह मानवीय सेवा सम्मान समारोह-2025 के स्मृति चिन्ह का लोकार्पण किया। जो सिविल सर्जन के कार्यालय में हुआ।
रक्तवीर सह मानवीय सेवा सम्मान समारोह- 2025 रांची में अगले माह अप्रैल में आयोजित होगा। सम्मान समारोह में झारखंड भर के उत्कृष्ट मानवीय सेवा में समर्पित व्यक्तित्व एवं संगठन को झारखंड के सम्मानित व्यक्तित्व के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड राज्यस्तरीय तीसरे रक्तवीर सह उत्कृष्ट मानवीय सेवा सम्मान समारोह-2025 की कैटेगरी रक्तवीर सम्मान/नियमित रक्तदाता सम्मान/ रक्तदान शिविर आयोजक सम्मान/रक्तदान संगठन/रक्तदान उत्प्रेरक/ब्लड बैंक/जनस्वास्थ्य सेवा/महिलाधिकारों पर कार्यरत/मानवधिकारों पर कार्यरत/निःशुल्क भोजन आयोजक/दिव्यांगजनों पर कार्यरत/पौधरोपण पर कार्यरत/पर्यावरणविद/आउटडोर खेल आयोजक/जन विज्ञान शिक्षा पर कार्यरत/अंधविश्वास के ख़िलाफ़ कार्यरत/नशा के ख़िलाफ़ कार्यरत/मानवीय सामाजिक चेतना/मानवीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: म्यांमार भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,000 पार, आंकड़ा 10,000 पहुंचने की जतायी जा रही आशंका