Jharkhand: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजधानी रांची में एक बार फिर एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला हुआ है।  इस हमले में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरेश चंद्र झा घायल हुए है। घायलावस्था में गौरेश झा अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। अधिवक्ता पर हमले से रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं में आक्रोश हैं। अधिवक्ताओं ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार हाउसिंग कॉलोनी के निवासी चंद्र झा गौरेश का मुहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद बौखलाये लोगों ने गौरेश चंद्र झा पर जानलेवा हमला कर दिया।

बता दें कि कुछ दिनों पहले मधुकम में गोपाल कृष्ण नामक अधिवक्ता पर दिनदहाड़े अपराधियों ने चाकू से हमला किया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे MLA सरयू राय, सरकारी कागजात के दुरुपयोग का मामला, कोर्ट ने 13 सितम्बर को बुलाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *