न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड जगुआर ने शनिवार को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस रातू के टेंडर स्थित एसटीएफ के कार्यालय परिसर में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस समय झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल जोरदार तरीके से अभियान छेड़े हुए हैं। झारखंड जगुआर के जवानों ने मॉक ड्रिल के जरिए बतलाया कि वे नक्सलियों के खिलाफ किस तरह अपना ऑपरेशन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभियान में लगे जगुआर के जवानों के अभियान की सराहना की।
तस्वीरों में देखिये झारखंड जगुवार का स्थापना दिवस
यह भी पढ़िये: Jharkhand: विरोध के बाद सरकार ने बोकारो-धनबाद से भोजपुरी-मगही को किया आउट, उर्दू इन, हिन्दी बेचारी