Chandrayaan 3 Update: Chandrayaan 3 मिशन में इसरों को एक और सफलता हासिल हो गयी है। इसरो ने मेन यूनिट और विक्रम लैंडर को सफलता पूर्वक अलग कर लिया है। अब 6 दिन बाद इसरो यानी 23 अगस्त को इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा हो गया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारने के लिए उसे सफलतापूर्वक अलग करना जरूरी था और उसमें सफलता मिल भी गयी है। इसके बाद मुख्य यान और विक्रम लैंडर इसके बाद चांद की कक्षा में चक्कर लगाते रहेंगे। अब मुख्य यान से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर अंडाकार कक्षा में पहुंचेगा, वहां से चांद की सतह पर उसके उतरने की शुरुआत होगी।
इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे चांद पर उतरेगा। जिस वक्त विक्रम लैंडर चांद से 100 किलोमीटर की दूरी पर होगा, उस वक्त उसके रॉकेट थ्रस्टर्स को चालू कर चांद पर उतारा जाएगा। चांद पर उतारने के दौरान विक्रम लैंडर की गति कम करने के लिए इन थ्रस्टर्स का इस्तेमाल इसरो के वैज्ञानिक करेंगे।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: ‘जामताड़ा’ का बाप निकला चीनी फ्रॉड, 9 दिनों में 1200 लोगों से 1400 करोड़ की कर डाली ठगी, नहीं आया SIT के हाथ


Chandrayaan 3 Update