By Election: कल 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, एनडीए-इंडी गठबंधन फिर दिखायेंगे ताकत!

एनडीए और इंडी गठबंधन को एक बार फिर अपनी ताकत दिखाना का मौका मिला है। बुधवार को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की भी 10 सीटों पर उपचुनाव होना हैं। लेकिन इसकी तिथियां घोषित नहीं की गयी हैं। उत्तर प्रदेश में पहली बार इतनी अधिक सीटों पर उपचुनाव होगा। यहां जब भी उपचुनाव होगा सभी की निगाहें विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश पर होंगी। क्योंकि यहां पर लोकसभा चुनाव में एनडीए को बुरी तरह से पराजय मिली थी। इसलिए अब यह भाजपा और योगी सरकार के लिए साख का विषय बन गया है कि इन सीटों पर अपना वर्चस्व कायम करें और जनता को सकारात्मक संदेश दें। बुधवार को होने वाले उपचुनाव का परिणाम 13 जुलाई को घोषित किया जायेगा।

कहां-कहां होने हैं उपचुनाव

  • बिहार (1) – रपौल
  • पश्चिम बंगाल (4) – मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह
  • तमिलनाडु (1) – विक्रवंदी
  • मध्य प्रदेश (1) – अमरवाड़ा
  • उत्तराखंड (2) – बदरीनाथ और मंगलौर
  • पंजाब (1) – जालंधर वेस्ट
  • हिमाचल प्रदेश (3) – नालागढ़, देहरा और हमीरपुर

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  Jharkhand: रांची के हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण की तैयारी शुरू, 2 वर्षों में बनकर होगा तैयार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *