रांची से पटना जा रही बस रामगढ़ में दुर्घनाग्रस्त, 36 यात्री हुए घायल

रांची से पटना जा रही बस रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खेत में पटल गयी। इस दुर्घटना में 36 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
आरजू नामक यह बस टायर मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली को तोड़ती हुई खेत में जाकर पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे राहत कार्य में जुट गये। स्थानीय लोगों ने ही रामगढ़ पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को पहले अस्पताल भेजा, फिर दूसरे वापस ने अन्य यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: टेस्ला CEO पद छोड़ने वाले हैं एलन मस्क, उत्तराधिकारी की खोज भी हो गयी शुरू