Morhabadi Encroachment: रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान के आसपास दुकानों को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने देर रात हटा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुआ। महिलाओं ने जमकर विरोध जाताया। अतिक्रमण अभियान के दौरान मैदान के आसपास बने सभी स्ट्रक्चर को रौंद दिया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान से वहां रहने वाले लोगों में खासा आक्रोश है और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध जता रहे हैं
गौरतलब है की राजधानी रांची के कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले उस इलाके में नोटिस भी दिया जाता है। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी नहीं हटते हैं। वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमणकारियों का भी कहना लाजमी है कि वर्षों से वह वहां रह रहे हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन की ओर से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद उन्हें हटाया हटाना चाहिए
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: कुलगो टोल प्लाजा के पास कंटेनर में लगी भीषण आग, कई रेफ्रिजरेटर जलकर राख