बेगुसराय में अपराधियों की दरिंदगी, नींद में सोयी BJP के पूर्व उपाध्यक्ष के बेटी के चेहरे पर फेंका एसिड

बेगूसराय में अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सो रही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्री के चेहरे पर एसिड फेक कर पूरी तरह से चेहरा को जला दिया। जिससे लड़की पूरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में लड़की को इलाज के लिए बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां लड़की का इलाज चल रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद वार्ड 23 की है। बताया जा रहा है कि लड़की बीती रात अपने घर में सोई हुई थी। सोया अवस्था में अज्ञात अपराधी घर में घुसा और हाथ में एसिड लेकर चेहरे पर फेंक दिया। जैसे ही लड़की का नींद खुल तो पूरी तरह से चेहरा और हाथ झुलस गई। इस घटना के बाद लड़की चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर लकड़ी के पास पहुंचे तब तक में अपराधी वहां से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल अवस्था में लड़की को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में परिजनों पूर्व भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष संजय सिंह राठौड़ ने बताया है की मेरी पुत्री अपने रूम में सोई हुई थी। तभी किसी अज्ञात अपराधी ने चेहरे पर एसिड डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया है कि मेरी लड़की बड़ी शरीफ है। फिलहाल किस वजह से अपराधी इस घटना को अंजाम दिया यह समझ से बाहर है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही इस घटना के संबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा बताया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो कि सोया अवस्था में एक लड़की के चेहरे पर एसिड अटैक किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि जो भी अपराधि द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है उसे अपराधी को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। हालांकि इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी है। मौके पर बखरी थाने के पुलिस एवं बकरीद डीएसपी कुंदन कुमार पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगुसराय से मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट