प्रखंड मुख्यालय में रिश्वत का खेल, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए जाते हैं पैसे- Sting Operation

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड मुख्यालय उमगांव में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से प्रखंड मुख्यालय में रिश्वत का खेल चलता है।कार्यपालक सहायक अशोक कुमार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण के एवज में अवैध उगाही की जा रही है। प्रखंड मुख्यालय उमगांव में कार्य पालक सहायक (डाटा एंट्री ऑपरेटर) अशोक कुमार जन्म प्रमाण पत्र की एवज में तीन सौ रुपए रिश्वत मांग की। सबसे हैरत की बात यह की प्रखंड मुख्यालय में कार्यपालक सहायक अशोक कुमार जन्म प्रमाण पत्र में निर्भीक होकर रिश्वत लेते हैं।

रिश्वत नहीं देने पर हाथ से कागज भी छीन लेते हैं। जन्म प्रमाण पत्र के एवज कार्यपालक सहायक अशोक कुमार सौ रुपए की डिमांड करते हैं। फिर जितना तक सौदा तय हो जाए। एक सौ, दो सौ, तीन सौ रूपया तक लिया जा रहा है। वही मृत्यु प्रमाण पत्र में सात सौ से आठ सौ रुपए तक लिया जा रहा हैं। जिसका खुलासा ग्रामीणों की शिकायत पर मीडिया की स्ट्रिंग खुलासा हुआ है। यह अवैध उगाही का खेल प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऑफिस से महज थोड़ी ही दूरी पर चलता है। लेकिन  प्रखंड प्रशासन को भनक तक नहीं है।  मीडिया कर्मी ने वहां पर मौजूद कई फरियादियो से बात चीत की।

फरियादियो ने बताया रिश्वत नहीं देने पर हाथ से कागज भी छीन लिया जाता है। वहीं हरलाखी से आए ललन प्रसाद भगत ने बताया जन्म प्रमाण पत्र में तीन सौ रुपए की मांग की जा रही थी। बाद में एक सौ रुपए लिया गया। वहीं गोपालपुर गांव से आए अशोक कुमार साफी ने बताया तीन सौ रुपए की डिमांड किया जा रहा था। कितना कहने के बाद एक सौ रुपए लिया गया। वहीं किसी फरियादि से तीन सौ रुपए भी लिया जा रहा था। एक सौ, दो सौ, तीन सौ रुपए रिश्वत निर्भीक होकर ले रहे थे। प्रखंड मुख्यलाय उमगांव में जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र में रिश्वत का खेल कैमरे में कैद हो गया।

जन्म प्रमाण पत्र में सिंगनेचर करवाने के बाद मांगते हैं रिश्वत प्रखंड मुख्यालय उमगांव में कार्यपालक सहायक अशोक कुमार फरियादी से कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद रिश्वत का डिमांड करते हैं। इस संबंध में बीडीओ रवि शंकर पटेल ने कहा मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है. वहीँ एसडीएम मनीषा ने बताया वीडियो मुझे भेज दीजिए और मामले की जानकारी बीडीओ को भी दे दीजिए.

मधुबनी से हिरेन पासवान की रिपोर्ट