समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Wedding News: लड़की देखने गए लड़के को हुआ उसकी मां से प्यार, फिर दोनों हुए फरार

Wedding News

Wedding News: पश्चिम बंगाल के मालदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक शादी के लिए लड़की देखने गया था। उसकी जमकर खातिरदारी हुई।

मगर, युवक को लड़की पसंद नहीं आई। इस दौरान बेटी की देख-रेख कर रही उसकी मां पर लड़के का दिल आ गया। बाद में वह लड़की की मां को लेकर भाग गया।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

25 मार्च को फरार हुई थी शादीशुदा महिला

यह घटना 25 मार्च को मालदा के गजोल थाना क्षेत्र करकच पंचायत के इचाहार गांव में हुई थी। महिला के पति गजोल ने अपनी पत्नी को कई जगह पर तलाश किया।

मगर, उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। गजोल का कहना है कि उसकी बेटी शादी के योग्य है। मैं उसके लिए वर तलाश रहा था।25 मार्च को एक युवक शादी के लिए बेटी देखने आया।

मगर, वह मेरी पत्नी को लेकर फरार हो गया। मगर, जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, चिंता बढ़ रही है। लड़की की मां के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

 

 

तीन बच्चों को छोड़कर भागी महिला

परिजनों का कहना है कि महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर बेटी देखने आए युवक के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार सकते में है।

स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। गजोल अपनी पत्नी की फोटो लेकर इधर-उधर भटक रहा है।

महिला को ढूंढने में जुटी पुलिस 

पुलिस का कहना है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही महिला की तलाश कर ली जाएगी।

इसे भी पढें: नक्सली मुठभेड़ के बाद लावालौंग पहुंचे डीजीपी, जवानों का बढ़ाया हौसला

Wedding News

Related posts

Jharkhand: मॉब लिंचिंग के शिकार रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने दिल्ली से रांची आये थे कपिल मिश्रा, पुलिस ने रोका

Pramod Kumar

Bihar:  लगातार हो रही बारिश से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा मंडराया

Pramod Kumar

तो क्या अगले 72 घंटे बिहार की राजनीति पर भारी पड़ने वाले हैं… गिर भी सकती है सरकार ?

Sumeet Roy