समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

राज्यसभा में और बढ़ी भाजपा की ताकत, उच्च सदन में अब 101 ‘कमल दल’, आप की सीटें कांग्रेस से ज्यादा

BJP's strength increased in Rajya Sabha, now 101 BJP MPs in Upper House

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

राज्यसभा में भाजपा ने अपनी शक्ति और बढ़ा ली है। राज्यसभा में पहली बार भाजपा की सदस्य संख्या 100 के पार पहुंची है, वहीं पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा है। पंजाब की पांच राज्यसभा सीटें जीतने के बाद आप की सदस्य संख्या 8 वहीं हो गयी है, वहीं कांग्रेस के सांसद 5 से भी कम हो गये हैं।

1988 के बाद राज्यसभा में भाजपा पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। गुरुवार को हुए संसद के उच्च सदन के चुनावों के बाद, भाजपा ने अपनी संख्या 101 पहुंचा दी है। पूर्वोत्तर ने भाजपा के सीटों में इजाफा किया है। भाजपा ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों असम, त्रिपुरा और नगालैंड से राज्यसभा की चार सीटें जीतीं। भाजपा की गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने असम से एक राज्यसभा सीट जीती। राज्यसभा में बीजेपी के 100 का आंकड़ा पार करने के साथ ही विपक्ष इस साल अगस्त में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो गया है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आप ने राज्य की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की। अब आप की संख्या उच्च सदन में आठ सीटों तक बढ़ गयी हैं। राज्यसभा चुनाव के हालिया दौर में कांग्रेस की ताकत पांच सीटों से कम हो गयी है।

यह भी पढ़ें :  IPL 2022 में बड़े टार्गेट भी सुरक्षित नहीं, 200 से अधिक रन बनाकर हार रही हैं टीमें

Related posts

Bihar: नीतीश-आरसीपी के झगड़े में खीरू महतो फायदे में, आरसीपी बेटिकट, टिकट ले उड़ा झारखंड का लाल

Pramod Kumar

Rohtas:  तालाब से मछली मारने के विवाद में एक नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या

Pramod Kumar