भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विकल्प की तैयारी जोरों पर चल रही है। नये राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा होने वाली है। भाजपा दिल्ली समेत दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर चौंकाने वाले फैसले लेती आ रही है, इससे लोगों के मन में यह जिज्ञासा जगी है कि आखिर बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। तो बता दें कि जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के तौर पर जहां उत्तर भारत के कई नेताओं के नाम चर्चा में तो हो ही रही है, दक्षिण से भी तीन बड़े नाम सामने आये हैं।
दक्षिण से जो नाम सामने आ रहे हैं, वे भाजपा के दिग्गज नेता है। कोयला एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, लोकसभा सदस्य और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नाम सामने आने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस काफी दिलचस्प हो गयी है। इनमें रेड्डी और बंडी संजय कुमार दोनों तेलंगाना से आते हैं जबकि जोशी कर्नाटक से ताल्लकु रखते हैं। भाजपा के अन्य नामों में शिवराज सिंह चौहान का भी नाम सामने आया था, हालांकि उन्हें कृषि मंत्री का दायित्व सौंप दिया गया था। इसके अलावा उत्तर से जो वंसुधरा राजे का नाम कई बार आया, लेकिन लगता है बीजेपी मिशन साउथ पर विशेष फोकस कर रही है तो अगर भाजपा का अलगा अध्यक्ष दक्षिण से हो तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Land for Job मामले में बुरे फंसे लालू-तेजस्वी, नामजद आरोपियों को 11 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का समन