ईद पर 32 लाख मुस्लिम परिवारों को बीजेपी देगी सौगात-ए-मोदी किट, क्या है योजना?

image source : social media

Saugat e Modi : ईद के मौके पर केंद्र सरकार ने मुसलमानों को खास तोहफा दिया है। दरअसल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात ए मोदी’ दिया जाएगा, ताकि उन्हें ईद मनाने में किसी तरह की समस्या न हो। भाजपा के 32 हजार पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में संपर्क कर 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात ए मोदी’ देंगे। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद के मौके पर 32 लाख मुस्लिमों को विशेष किट बांटने की तैयारी की है।

जेपी नड्डा ने सौगात ए मोदी अभियान की शुरुआत की

दिल्ली के निजामुद्दीन से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौगात ए मोदी अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को लाभान्वित करना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के ईद का त्योहार मना सकें। रमजान के पाक महीने से शुरू हो रहा यह अभियान ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर और भारतीय नववर्ष के मौके पर भी अल्पसंख्यकों तक पहुंचेगा। इसके अलावा जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह आयोजित किए जाएंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता यासिर जिलानी ने सौगात ए मोदी अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। साथ ही भाजपा और एनडीए के लिए मुस्लिमों का राजनीतिक सहयोग जुटाना है।

क्या- क्या होगा किट में

सौगात ए मोदी अभियान के तहत दी जानी वाली किट में विभिन्न सामान दिए गए हैं। किट में कपड़े, सेवईं, मेवा, मिठाई शामिल है। महिला किट में सूट और पुरुष किट में कुर्ता-पजामा शामिल किया गया। सूत्र बताते हैं कि एक किट की कीमत 500 से 600 रुपये है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की शक्तियों को सीमित करने का षड्यंत्र कर रही है- Dr. Irfan Ansari