प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात के बारे में कहा कि आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। चर्चा के दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को प्रगति के नए आयाम देने के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस परिवार के साथ खेली होली, जमाया फगुआ का रंग