बीजेपी के परिवर्तन यात्रा में गरजे ओड़िशा के सीएम, गीता कोड़ा और मधु कोड़ा, हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना


ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में परिवर्तन सभा को संबोधित किया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ओडिशा की तरह झारखण्ड में भी भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद घोषणा के मुताबिक 100 दिनों के अंदर कई योजनाओं को लागू किया गया।

लेकिन झारखण्ड की हेमन्त सोरेन सरकार ने पाँच वर्ष बीतने तक अपने वादों को पूरा नहीं किया और अब चुनाव नजदीक आने पर घड़ियाली आँसू रोकर महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना का पैसा डाल रही है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि झारखंड में भी दो महीने बाद भाजपा सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट की बैठक में ही महिलाओं के लिये योजना लागू की जायेगी और उनके खाते में 2100 रुपये भेजा जायेगा।

ओडिसा के सीएम ने कहा कि झारखंड में हेमन्त सोरेन सरकार ओडिया भाषियों की उपेक्षा कर रही है। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला।

पश्चिम सिंहभूम से राहुल शर्मा की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *