₹2243 करोड़ के चंदे से मालामाल बीजेपी ने सभी पार्टियों को छोड़ा बहुत पीछे
राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ) ने 2023-24 में पार्टियों को देशी-विदेशी चंदों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को दान में मिली जिन राशियों की जानकारी सौंपी है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की साल 2023-24 की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय दलों में भाजपा को सबसे अधिक चंदा मिला। भाजपा को 8358 दानदाताओं की ओर से कुल 2,243 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में मिली।
राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को चंदे में मिली रकम की जानकारी सौंपी है। राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को उन दान राशियों की जानकारी दी है, जो 20 हजार रुपए से अधिक थीं। राष्ट्रीय दलों को 12,547 कुल दान मिले हैं। इन चंदों की कुल राशि 2,544.28 करोड़ रुपये है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 199 प्रतिशत अधिक है।
सभी राजनीतिक दलों को मिले कुल चंदे का सिर्फ 88 फीसदी भाजपा को मिला है। कांग्रेस ने 1994 चंदों के जरिए कुल 281.48 करोड़ रुपये जुटाए और दूसरे स्थान पर रही। आम आदमी पार्टी (आप), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), और नेशनल पीपल्स पार्टी छोटे चंदे मिले। पिछले 18 सालों की तरह इस बार भी बहुजन समाज पार्टी को 20 रुपए से अधिक की राशि को कोई चंदा नहीं मिला है।
भाजपा का चंदा 2022-23 वित्तीय वर्ष में 719.858 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपये हो गया। जोकि 211.72 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह, कांग्रेस को 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपये दान मिले थे। जो 2023-24 में बढ़कर 281.48 करोड़ रुपये हो गए। कांग्रेस के दान में 252.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वहीं आम आदमी पार्टी के चंदे में 70 फीसदी (26.038 करोड़ रुपये) तक की कमी आई है। नेशनल पीपल्स पार्टी के दान में 98.02 प्रतिशत या 7.331 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसी अवधि में राष्ट्रीय पार्टियों को 3755 कॉर्पोरेट क्षेत्रों से 2262.55 करोड़ रुपये (कुल दान का 88.92 प्रतिशत) का दान मिला। जबकि 8493 व्यक्तिगत दाताओं से 270.872 करोड़ रुपये (कुल दान का 10.64 प्रतिशत) चंदे में दिए।
रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को 3478 दान के जरिए 2,064.58 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस को कॉर्पोरेट क्षेत्रों से 190.3263 करोड़ रुपये और व्यक्तिगत दानदाताओं से 90.899 करोड़ रुपये मिले। दानदाताओं ने प्रूडेंट इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट ने भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर कुल 880 करोड़ रुपये दान में दिए। जिसमें से 723.675 करोड़ रुपये भाजपा को और 156.4025 करोड़ रुपये कांग्रेस को दिए गए।
न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: मुंबई 26/11 का गुनहगार तहव्वुर राणा अब आयेगा भारत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज