ओडिशा के लिए ऐतिहासिक पल! पहली बार बनी भाजपा सरकार, मोहन माझी ने ली सीएम पद की शपथ

BJP government formed for the first time in Odisha, Majhi took oath as CM

मोहन माझी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही ओडिशा में इतिहास रच गया। ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। इसके मुखिया मोहन माझी हैं। इस ऐतिहासिक पल के गवाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बने हैं। पीएम मोदी की उपस्थिति में मोहन माझी ने सीएम पद की शपथ ली। झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम मोहन और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। माझी कैबिनेट में 16 मंत्रियों ने शपथ ली।

बता दें कि मोहन माझी क्योंझर से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। मोहन मांझी के साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किया गया। विशाल जनसमूह के बीच शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक

बता दें कि मंगलवार को हुई विधायक दल की बैठक में माझी को विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के पहले माझी ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ‘मोदी की चकाचौंध में नेता हो रहे गुम!’ सुनियोजित तरीके से RSS BJP को दिखा रहा आईना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *