हरियाणा में तीसरा बार भाजपा सरकार, एग्जिट पोल के आंकड़े हवा में उड़े

भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के उलट भाजपा ने हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि एग्जिट पोल में उसे 15 से लेकर 29 सीटें मिलती दिखायी गयी थीं। मगर भाजपा ने 48 सीटों पर बढ़त बनाकर सभी अनुमानों को झुठला दिया। कांग्रेस जिसे पूर्वानुमानों में स्पष्ट बहुमत से काफी सीटें दिखायी गयी थीं। 37 के आंकड़े तक ही पहुंच सकी। 2 सीट आईएनएलडी को और 3 सीटें अन्य के खाते में गयीं। सूत्रों से खबर आ रही है कि हरियाणा में नयी सरकार का गठन 12 अक्टूबर को हो सकता है। 12 अक्टूबर को विजयादशमी भी है, उसी दिन नायब सिंह सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में चुनाव लड़ा था।

हरियाणा के 2024 विधानसभा चुनाव की खास बात यह रही कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ। दोनों ही पार्टियों ने करीब 80% वोटों पर हाथ साथ किया। भाजपा और कांग्रेस ने करीब 40-40 फीसदी वोट हासिल किये। बता दें कि 2019 में जब हरियाणा का विधानसभा चुनाव हुआ था तब भाजपा ने 36.49% वोटों के साथ 40 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस ने 28.08% के साथ 31 सीटें जीती थीं। 2024 के चुनाव में भाजपा ने वोट शेयरिंग में करीब 3.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ, वहीं कांग्रेस ने करीब 12% वोटों की छलांग लगायी। वोट  प्रतिशत में करीब-करीब बराबर रहते हुए भी आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली।

मतों की गणना के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर हरियाणा में वेबसाइट पर वोटों की गिनती को धीमी गति से अपडेट करने का आरोप लगाया था। जिसे चुनाव आयोग ने पूरी तरह से निराधार बताया। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस पार्टी के नेता का जवाब देते हुए कहा है कि कुछ इसी तरह के आरोप 4 जून 2024 को भी लगाए गए थे। उस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे थे। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पूरी मतगणना कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स के नियम के तहत हो रही है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, उमर अब्दुला बनेंगे सीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *