न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भारतीय जनता पार्टी ने देश में होने वाले आगामी चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है।
चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
इसी सिलसिले में 16 और 17 जनवरी को राजधानी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है,
जिसमें पार्टी संगठन में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
एक चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर हो सकता है। हो सकता है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चेहरा बदल जाये।
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार के बाद शायद पार्टी नेतृत्व यह कड़ा फैसला ले सकता है।
वैसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है।
मगर पार्टी में सबसे अहम चर्चा 2023 में 9 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने की होगी।
क्योंकि 9 राज्यों में होने वाले ये चुनाव 2024 में होने वाले आम चुनाव का सेमीफाइनल होगा।
वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन का महत्व काफी बड़ा देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पार्टी के तमाम दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।
साथ ही बैठक में जी-20 की भारत की अध्यक्षता को लेकर सरकार की ओर से तैयार देशव्यापी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श की किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत इलाज के लिए मुम्बई होंगे शिफ्ट, नयी जानकारी- इन्होंने बचायी थी पंत की जान/