भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में भी बनायी सरकार, पेमा खांडू ने सम्भाली बागडोर

BJP also formed government in Arunachal Pradesh, Pema Khandu took over the reins

बुधवार को ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने के बाद गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार का गठन हो गया है।  विधायक दल के नेता पेमा खांडू ने प्रदेश की बागडोर संभाल ली है। राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम समेत पूर्वोत्तर के चार मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, नगालैंड के नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के डॉ. माणिक साहा, मणिपुर के एन बीरेन सिंह समेत कई विशिष्ठ मेहमान उपस्थित थे।

बता दें कि 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने तीन चौथाई से अधिक यानी 46 सीटों पर कब्जा जमाते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इसके अलावा एनपीपी को 5, एनसीपी को 3, पीपीए को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली है। पेमा खांडू की अगुवाई में भाजपा ने अपना पिछला रिकॉर्ड सुधारते हुए इतिहास बनाया है। राज्य में तीसरी बार भाजपा अकेले बहुमत के साथ सत्ता में आई है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  T20 WC: भारत के जीतने से पाकिस्तान बचा, न्यूजीलैंड की सम्भावनाओं पर खतरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *