समाचार प्लस
Breaking फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Bilaspur Rape: दो बच्चो की मां से अधेड़ ने किया रेप… आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच साल तक किया दुष्कर्म, जानिए पूरी कहानी

Bilaspur Rape

Bilaspur Rape: बिलासपुर में दो बच्चों की मां के साथ रेप करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 52 साल के अधेड़ ने 44 साल की महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उससे शादी करने का वादा भी किया। लेकिन, महिला को न तो नौकरी मिली और न ही अधेड़ ने अपने साथ रखा। उसकी हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

44 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। करीब पांच साल पहले उसकी पहचान रहंगी निवासी विजय कुमार कौशिक (52) से हुई, तब उसने महिला की आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने की बात कही और उससे मिलने जुलने लगा। इस दौरान उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाई। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

न तो मिली नौकरी और न ही बनाया बीवी

महिला ने पुलिस को बताया कि नौकरी लगाने का झांसा देकर अधेड़ विजय कौशिक पांच साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उससे शादी करने का भी किया था। लेकिन, बाद में न तो महिला की नौकरी लगी और न ही वह बीवी बनाकर रखने के लिए तैयार हुआ। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढें: लोकसभा में राहुल गांधी के तीखे सवाल- अडाणी के बहाने मोदी पर निशाना, राहुल का अगला निशाना क्या अंबानी?

Bilaspur Rape

Related posts

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा की बन गयी रणनीति, विधानसभा चुनाव के अग्रिम मोर्चे पर रहेंगे पीएम मोदी

Pramod Kumar

श्रद्धा कपूर के भाई Siddhant Kapoor को हिरासत में लिया गया, ड्रग्स लेने का है आरोप

Manoj Singh

Ranchi Weather: झारखंड में आम जनों को मिलेगी गर्मी से राहत, राज्य में 8 मई तक कई जगहों पर वज्रपात के साथ होगी बारिश

Sumeet Roy