समाचार प्लस
Breaking फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर बिहार

Bihar Valentine Day: इमरान हाशमी को Valentine Day पर Propose करना पड़ गया भारी, लड़की की मां की शिकायत पर जाना पड़ा जेल

bihar valentine day

Bihar Valentine Day: बिहार में वैलेंटाइन डे पर जबरन प्यार का इजहार करना उत्तर प्रदेश के एक युवक को महंगा पड़ गया। लड़की के मां की शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नगर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नगर के इलमराम चौक का है।

नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित युवक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी है। आरोपी मो. इमरान हाशमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

लड़की की मां ने बताया कि इमरान हाशमी फिलहाल नगर के जुबैदा कॉलोनी में रहता है। आरोपित उसकी बेटी (दसवीं की छात्रा) को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी की दोपहर तीन बजे लड़की घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी तो आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद जबरन प्यार का इजहार करने लगा।

लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी इमरान ने बेटी से कहा था कि मुझसे शादी कर लो, नहीं तो तुम्हें बदनाम कर देंगे। इसके बाद लड़की ने घर आकर इसकी शिकायत अपनी मां से की। तब मां ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपित मो. इमरान हाशमी को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढें: एलन मस्क का कुत्ता फ्लोस्की बनेगा Twitter का नया CEO! जानिये क्यों बताया ‘दूसरों’ से बेहतर!

bihar valentine day

Related posts

Nidhi Bhanushali Bold Video: तारक मेहता’ की ‘भोली-भाली सोनू’ असल जिंदगी में हो गईं इतनी बोल्ड, Video देख अटक जाएंगी साँसें

Manoj Singh

Punjab: सीएम चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस की पहली सूची में कौन-कौन

Pramod Kumar

Jharkhand: लालच पड़ गया भारी, 1.14 लाख किसानों को अब नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

Pramod Kumar