न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बक्सर से पटना लौटने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गयी। ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री चौबे की इनोवा कार चल रही थी। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। घायल पुलिसकर्मियों को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने डुमरांव सदर अस्पताल पहुंचाया। चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर घायल है। केन्द्रीय मंत्री ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाकर उनके स्वास्थ्य का खयाल भी रखा।
डुमराव अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आया हूं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो पुलिसकर्मी को अधिक चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लेकर एम्स पटना रवाना हो रहा हूं। सभी पुलिसकर्मी एवं चालक खतरे से बाहर है। प्रभु श्रीराम सभी को शीघ्र स्वस्थ करें। pic.twitter.com/M97VHr0yzt
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) January 15, 2023
Such an unknowledgeable minister has no right to remain an education minister. He should be removed from the post: Union minister Ashwini Choubey on Bihar Education Min Chandra Shekhar’s ‘Ramcharitmanas’ statement pic.twitter.com/39PMSYB6YK
— ANI (@ANI) January 12, 2023
यह भी पढ़ें: Jharkhand: जमशेदपुर में कचड़े में लगी भीषण आग, वीडियो में दिख रहा भयावह मंजर