न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज बिहार पहुंचीं। वित्तमंत्री ने विष्णुपद प्रसिद्ध देवघाट पर अपने पूर्वजों के पिंडदान के लिए आयी थीं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया और विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की।
वित्तमंत्री बनने के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार बिहार आयीं। सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए देवघाट पर पिंडदान व तर्पण किया। करीब 20 मिनट तक चले पिंडदान के बाद उन्होंने फल्गु नदी में तर्पण किया। इसके बाद उन्होंने विष्णुपद मंदिर में जाकर अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। वित्तमंत्री की मौजूदगी के दौरान आम लोगों और मीडिया कर्मियों को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी। केंद्रीय वित्त मंत्री गुरुवार देर शाम गया सर्किट हाउस पहुंची थीं। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
शुक्रवार को पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। वित्तमंत्री अपने माता-पिता के साथ यहां आयी थीं।
यह भी पढ़ें: Bihar: सुप्रीम कोर्ट का आया नया आदेश, नगर निकाय चुनाव पर लगेगा ग्रहण!