न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बिहार के पूर्णिया में 25 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महागठबंधन की पहली रैली है। रैली के पोस्टर भी लग चुके हैं। कहने को तो यह महागठबंधन की रैली है, लेकिन इस पोस्टर को देखने से ऐसा नहीं लगता कि यह रैली महागठबंधन की है। पोस्टर ही बताने के लिए काफी है कि रेली पहले ही महागठबंधन में फूट पड़ चुकी है। पूर्णिया में जगह-जगह महागठबंधन की रैली के पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन यह क्या, उसमें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर ही नहीं है। पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स में कांग्रेस से सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को ही जगह दी गई है।
25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन जगह-जगह लगाये गये होर्डिंग्स महागठबंधन की एकता की पोल खोल रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीपीआई माले के एक अधिवेशन में बड़े जोर-शोर से आह्वान किया कि अगर कांग्रेस समेत विपक्ष एकजुट हो जाये तो भाजपा को 100 सीटों के नीच हम रोक देंगे। मनभेद जब अभी से ही दिख रहा है तो आगे पता नहीं क्या होगा?
यह भी पढ़ें: