न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भूकंप के झटकों ने आज बिहार को हिला दिया है। भागलपुर, अररिया के अलावा भी कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। इस भूकंप से वैसे किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बिहार के लोग सहम जरूर गये। भूकंप के ये झटके सुबह साढ़े 5 बजे के करीब लगे हैं। यानी तब लोग गहरी नींद में थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर यह झटका अगर तेज होता तो नुकसान भी बहुत ज्यादा हो जाता। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप के झटके लगने से कई लोग घरों से बाहर आए गए, जबकि कुछ लोगों को पता ही नहीं चला।
बिहार के इन जिलों में महसूस किये गये भूकम्प के झटके
भागलपुर और अररिसा के अलावा भूकम्प के झटके सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, किशगंज, पूर्णिया समेत कुछ अन्य जिलों में भी महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र रानीगंज और बनमनखी के बीच रहा। भूकम्प पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक महसूस किया गया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: Hemlal Murmu की घर वापसी, 9 साल बाद फिर झामुमो में लौटे