Sudhakar Singh RJD: अपने नाम (सुधा- अमृत) के विपरीत ‘विषवमन’ करने वाले राजद नेता सुधाकर सिंह को पार्टी की तरफ से ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है। सुधाकर सिंह को यह यह कारण नोटिस में उनके गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए आपत्तिजनक बयान देने के कारण दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि सुधारकर सिंह के बयान से राजद के बड़े वर्ग को ठेस पहुंची है। बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सुधाकर सिंह ने हाल में लगातार बयानबाजी की। उसी पर राजद के विधायक सुधाकर सिंह पर पार्टी ने एक्शन लिया है। हालांकि इसके लिए उन्हें चेतावनी भी दी गयी थी, इसके बावजूद उन्होंने नीतीश कुमार पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी की। बता दें, विधायक सुधाकर सिंह पूर्व कृषि मंत्री भी हैं। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सुधाकर सिंह को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विधायक से सवाल किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के संज्ञान में आया है कि आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लघंन किया है। पार्टी आपसे 15 दिनों में जवाब चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने यह हिदायत भी की कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संदर्भ में सिर्फ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव या उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बात करने के लिए अधिकृत हैं।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: गरीबों, जरूरतमंदों किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को दे रहे उनका हक – सीएम हेमंत