न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा। यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी जो इस समय पिता के पास सिंगापुर में है। सिंगापुर में पिता के पास रह रही बेटी मीसा भारती ने भी ऑपरेशन सफल होने की जानकारी ट्वीट कर दी है। दोनों ने बताया कि डोनर बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ है। लोगों की दुआओं के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया है।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है, पापा अभी ICU में हैं, होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं!
आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! pic.twitter.com/blUO1BAtv3
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 5, 2022
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने रावडी आवास में महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक पूजा की।
बता दें, चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आने के बाद किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनको किडनी ट्रांसप्लांट की अत्यंत आवश्यकता थी। अक्टूबर में सिंगापुर गए लालू यादव को डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद उनकी बेटी रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान करने की बात कही थी।
इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि “लालू प्रसाद यादव जी की बेटी रोहिणी आचार्या ने जिस तरह का काम अपने पिताजी क़ो किडनी डोनेट करके किया है, वह अपने आप में एक परिवार के लिए गौरव की बात है। लालू प्रसाद यादव को उनके कई हजार कार्यकर्ता किडनी देने के लिए तैयार थे, लेकिन उनके परिवार का ही सदस्य उनकी छोटी बेटी किडनी दिया, इससे हर युवा को सीख लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bihar में भी श्रद्धा जैसी दरिंदगी, मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति ने सरे बाजार में काट डाले महिला के अंग, मौत