बिहार की विधायक श्रेयसी सिंह बढ़ायेंगी देश का मान, पेरिस ओलंपिक की ट्रैप शूटिंग में आज साधेंगी निशाना

बिहार के जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक में आज भारत के लिए निशाना लगायेंगी। श्रेयसी सिंह ओलंपिक के ट्रैप शूटिंग इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में आज उतरेंगी। विधायक श्रेयसी सिंह ट्रैप शूटिंग का बड़ा नाम हैं। अब उनके ऊपर भारत के लिए मेडल दिलाने का बड़ा दारोमदार है। श्रेयसी सिंह पहली विधायक हैं, जो ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। श्रेयसी सिंह ओलंपिक में भाग लेने वाली बिहार की पहली खिलाड़ी भी हैं। श्रेयसी सिंह का इवेंट आज दोपहर 12.30 बजे है।

श्रेयसी सिंह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रेयसी सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी है। श्रेयसी की मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। इस कड़ी को श्रेयसी सिंह ने आगे बढ़ाया है।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएफएसएफ) ने पेरिस ओलंपिक के लिए जिस 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम का चयन किया है, उसमें श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं।  श्रेयसी सिंह ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों की निशानेबाज़ी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं 2014 एशियाई खेलों में इंचियोन में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में शगुन चौधरी और वर्षा वर्मन के साथ कांस्य पदक भी जीता है। श्रेयसी ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। श्रेयसी खेलों के साथ अब राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। 2020 में राजनीति में प्रवेश करने के बाद उन्होंने जमुई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। श्रेयसी सिंह ने राजद के विजय प्रकार यादव को 41 हजार वोटों से हराकर विधानसभा का चुनाव जीता था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकराई, 18 डिब्बे बेपटरी, 2 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *