न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से बड़ी खुशखबरी आ रही है। लालू और राबड़ी के घर फरवरी या मार्च में किलकारियां गूंजने वाली हैं, क्योंकि लालू-राबड़ी के लाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बनने वाले हैं। यह खुशखबरी फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में मिलेगी। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मां बनने वाली है और इन दिनों वह दिल्ली में चिकित्सकों की देखरेख में हैं। बता दें 9 दिसम्बर, 2021 को तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी दिल्ली में हुई थी। बीते महीने दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनायी।
यह भी पढ़ें: पूरे देश से उठी आवाज- ‘बचाओ सम्मेद शिखर’, पर्यटन स्थल बनाने का विरोध, देखिये वीडियो