Bihar: NEET Paper Leak को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बरसी लाठी

Bihar: Lathi charge on Youth Congress workers protesting against NEET

नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। दरअसल विधानसभा घेराव करने निकले प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रुकने के लिए कहा था, लेकिन वे आगे बढ़ने पर अड़े रहे जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लाठीचार्ज में यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

दरअसल, कांग्रेस यूथ कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनडीए सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे। आरोपियों पर कार्रवाई तथा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के नहीं रुकने पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओंको चोट भी आई। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर बितर हुई।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सांसद निशिकांत दुबे के समर्थक आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *