न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
जदयू ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को झटका देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खीरू महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। खीरू महतो फिलहाल झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष है। वह झारखंड में 2005 से 2009 तक मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। आरसीपी सिंह ने पिछले दिनों जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, इससे इस घोषणा पर किसी को आश्चर्य नहीं हो रहा है। फिर भी जेडीयू झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रहे और ने एक जमीनी नेता को अपना उम्मीदवार बनाकर एक अच्छा संदेश दिया है कि जो पार्टी के लिए अपना सर्वस्व देगा, पार्टी भी उसका मान करेगी।
नाम की घोषणा से पहले खीरू महतो ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह व मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। वैसे भी खीरू महतो जेडीयू के पुराने कार्यकर्ता हैं। अनिल हेगड़े के बाद जेडीयू ने झारखंड के जमीनी नेता खीरू महतो पर दांव लगाया है।
आरसीपी के मंत्रिपद पर खतरा
आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार से ‘दुश्मनी’ महंगी पड़ने वाली है। जदयू से टिकट के ऐलान हो जाने के बाद यह तय होगा कि अब आरसीपी सिंह राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। ऐसे में उनके केन्द्रीय मंत्री बने रहने पर भी ग्रहण लग गया है। नियम के अनुसार तो वह 6 महीने तक मंत्री बने रहेंगे, लेकिन इस बीच उन्हें अं दोनों सदन में से किसी भी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं कर पाये तो उनका मंत्रिपद जाना तय है। जबकि उनके किसी भी सदन में जाने की कोई सूरत नजर नहीं आती।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: भाजपा ने चौंकाते हुए राज्यसभा के लिए आदित्य साहू के नाम पर लगायी मुहर