समाचार प्लस
Breaking फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर बिहार

Bihar: दोनों सीटें RJD जीती तो हो जायेगा ‘बड़ा खेला’, कहीं का नहीं रहेगा जदयू

Bihar: If RJD wins both the seats, it will be 'played big', JDU will be nowhere

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

इस समय देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव चल रहा है। बिहार में भी दो सीटों मोकामा और गोपालगंज पर भी वोट डाले जा रहे हैं। 6 नवंबर को दोनों सीटों के चुनाव परिणाम आयेंगे। चुनाव का परिणाम क्या होगा, यह तो अभी तय नहीं, लेकिन मुख्य मुकाबले में महागठबंधन और एनडीए ही है। महागठबंधन की ओर से दोनों सीटों पर राजद के प्रत्याशी ही खड़े हैं वहीं उनके मुकाबले भाजपा प्रत्याशी हैं। अगर चुनाव के नतीजे राजद के पक्ष में आ गये तो बिहार की राजनीति बदल सकती है। राजद चाहे तो बिहार में बहुत बड़ा खेला कर सकता है। ऐसा खेला, जिसकी कल्पना अपने आप तो बड़ा ‘तोपचंद’ समझने वाले जदयू के ‘महानायक’ नीतीश कुमार ने भी नहीं की होगी।

बिहार में क्या खेला हो सकता है। इसको जानने से पहले यह जान लीजिए कि राज्य में विधानसभा की कुल कितनी सीटें हैं। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की दरकार होती है। राजद के पास इस समय कुल 75 सीटें हैं और वह बिहार में अकेली सबसे बड़ी पार्टी है, क्योंकि भाजपा की कुल सीटें 74 हैं। अब राजद मोकामा और गोपालगंज की दोनों सीटें जीत जाती है तब बिहार का राजनीतिक परिदृश्य जदयू के बिना भी कुछ यूं हो सकता है-

  • राजद – 77
  • कांग्रेस – 19
  • सीपीआईएम – 11
  • एआईएमआईएम – 05
  • हम – 04
  • वीआईपी – 04
  • सीपीएम – 03
  • सीपीआई – 02
  • कुल – 125

यानी राजद एक नया महागठबंधन बनाने की स्थिति में आ सकता है। अगर इस महागठबंधन से हम को हटा भी दें तब भी इस नये महागठबंधन के पास 121 सीटें रहेंगी। इसकी कमी एक निर्दलीय उम्मीदवार से भी पूरी की जा सकती है। और फिर अभी कुढ़नी विधानसभा सीट का उपचुनाव बाकी है। इस सीट पर वीआईपी की जीत राजद का ही कद बड़ा करेगी।

राजद और भाजपा में सीधा मुकाबला

गोपालगंज सीट सुभाष सिंह के निधन के बाद चुनाव कराए जा रहे। यहां से बीजेपी ने उनकी पत्नी कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है उनका राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता से सीधा मुकाबला है। वहीं, मोकामा सीट अनंत सिंह को अवैध तरीके से एके-47 रखने के आरोप में 10 वर्ष की सजा सुनाई गयी है। उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने की वजह से यह सीट खाली हुई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार बहुबली नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी जबकि राजद प्रत्याशी अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव मैदान में हैं। यह सीट भी चर्चा के केन्द्र में है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सीएम को ED के समन के बाद आक्रोश में झामुमो, राजभवन, ED कार्यालय, BJP कार्यालय सुरक्षा घेरे में

Related posts

SBI के ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से ट्रांजैक्शन होगा महंगा, जानिए कितने बढ़े चार्ज

Manoj Singh

Odisha Health Minister: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री Naba Kishore Das पर फायरिंग, सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

Sumeet Roy

Jharkhand: 122वें शहादत दिवस पर ‘धरती आबा’ को नमन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Pramod Kumar