समाचार प्लस
Breaking किशनगंज झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर बिहार

Bihar: नेपाल में निर्माणाधीन मकान धंसने से किशनगंज के चार मजदूरों की मौत

Bihar: Four laborers of Kishanganj died due to house under construction collapse in Nepal

किशनगंज से शबनम खान की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

नेपाल के इलाम जिला अंतर्गत फिकल में पहाड़ी पर निर्माणाधीन मकान धंसने से किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के चार मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को हुआ। बताया जाता है कि निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद  बाद परिवार वाले घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा कि दिघलबैंक के बेरबन्ना गांव के कुछ युवक वहां रहकर मकान बनाने के लिए मिस्त्री का काम करते हैं। शुक्रवार शाम मकान का कार्य करने के दौरान पहाड़ धंसने से 4 लोग मलवे में दब गए। मृतकों की पहचान अजीमुद्दीन ,मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद तौसीफ एवं मुजफ्फर के रूप में हुई है। फिलहाल मृतकों के शवों को लाने का प्रयास परिजनों के द्वारा किया जा रहा है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि उनके बच्चे मजदूरी करने गए थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों का पोस्टमार्टम नेपाल में करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा। मामला चूंकि दूसरे देश से जुड़ा हुआ है, इस लिए कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: तबाही मचाने आ रहा चक्रवात मोचा, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

Related posts

Jharkhand: सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो को बहुत बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने घटाई सजा, अब लड़ सकेंगे चुनाव!

Pramod Kumar

Coal Crisis : झारखंड में गहराया बिजली संकट, क्या पर्व पर पसरेगा ‘अंधेरा’!

Manoj Singh

अंतरिक्ष में भारत का झंडा, 750 छात्राओं का बनाया ‘AzaadiSAT’ 7 अगस्त को ISRO करेगा लॉन्च

Manoj Singh