न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
पश्चिम चंपारण की रामनगर से भाजपा विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। भागीरथी देवी ने आरोप है कि चूंकि वह दलित हैं, इसलिए पार्टी में उनकी नहीं सुनी जाती। ऐसे में संगठन में किसी पद पर रहने का क्या फायदा है। यही नहीं उनका यह भी कहना है कि बगहा जिला संगठन तक में उनकी पूछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उनकी परेशानियों से अवगत हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। भागीरथी देवी ने आरोप लगाया कि दलित होने की वजह से उनको परेशान किया जाता है. भागीरथी देवी के इस बगावती कदम से भाजपा भी सकते में हैं।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मांडर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी का हो गया फैसला, केन्द्रीय चुनाव कमेटी करेगी घोषणा