न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक ईंट फैक्ट्री में मजदूर जब ईंट सजा रहे थे तबी भीषण चिमनी ब्लास्ट की घटना हो गयी जिसमें अब तक 9 लोगों मौत की खबर है। घटना शुक्रवार को हुई, लेकिन घने कोहरे और ठंड के कारण रात के समय जिला प्रशासन टीम को राहत और बचाव कार्य ठीक से नहीं चला सकी। राहत कार्य शनिवार की सुबह शुरू हो पाया। हालांकि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ़ की टीम रात से ही मौके पर तैनात है।
बताया गया कि मोतिहारी के रामगढ़वा इलाके में एक ईंट फैक्ट्री में ईंटे सजाने के क्रम में चिमनी एकाएक भहरा कर गिर गयी, जिसमें दर्जनों लोग दब गये। देर रात तक आठ शवों को मलबे से निकाल लिया गया था। दोपहर के बाद से चिमनी के नीचे ईंट पकाने के लिए कच्ची ईंट को सजाया जा रहा था, दर्जनों मजदूर यह काम कर रहे थे तभी चिमनी भरभरा कर गिर पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया शोक व्यक्त, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने मृतकों के आश्रितों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये सहायता राशि दी जायेगी।
यह भी पढ़ें: कैशकांड: शनिवार को होगी ED दफ्तर में विधायक Anup Singh से पूछताछ