न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखण्ड कैबिनेट की बैठक में हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया मानदेय। मानदेय बढ़ाये जाने से राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं में खुशी का माहौल है। बता दें, आंगनबाड़ी सेविकाएं पिछले 16 सालों से अपने मानदेय की बढ़ोतरी की मांग कर रही थी। इन सेविकाओं को पहले जहां 6400 रुपये मानदेय मिलता था अब उसमें 3100 को बढ़ोतरी कर दी गयी है। यानी अब इन आंगनबाड़ी सेविकाओं को अब 9500 रुपये मानदेय मिलेगा।
झारखंड कैबिनेट के फैसले से आंगनबाड़ी सेविकाओं में हर्ष का माहौल है। जैसी की पहले से उम्मीद थी, सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाएं फूल-मालाएं लेकर मुख्यमंत्री तो धन्यवाद देने प्रोजेक्ट भवन पहुंच गयी थीं
बता दें। झारखंड कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में कुल 43 मामलों पर लगी मुहर। इसकी जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
अपडेट जारी है…