Bhola Nath Singh: खेलों के महाकुंभ के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे टोक्यो गयी हुई हैं। झारखंड के लिए अब एक और बड़ी खुशखबरी है। हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए डेलिगेट्स के रूप में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष Bhola Nath Singh जी को नॉमिनेट किया है। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा एवं महासचिव राजीव मेहता ने भोला नाथ सिंह को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
टोक्यो ओलंपिक गेम्स में इस बार झारखण्ड के खिलाड़ियों के साथ-साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष फेडरेशन हॉकी इंडिया एवं भारतीय ओलंपिक संघ के तरफ से पदाधिकारी के रूप में जा रहे हैं। हॉकी झारखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टोक्यो ओलंपिक गेम्स के लिए झारखंड की दो खिलाड़ियों का चयन हॉकी टीम इंडिया में हुआ है। उसी प्रकार हॉकी झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब राज्य हॉकीसंघ के मुखिया को भी हॉकी इंडिया के तरफ से डेलिगेट्स के रूप में चुना गया है।

पहले भी बने हैं कई विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा
भोला नाथ सिंह ने इसके पूर्व भी आयोजित विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स एवं ओलंपिक गेम्स जैसी खेल प्रतियोगिताओं में कोच, मैनेजर या डेलिगेट के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भोला नाथ सिंह के चयन होने पर हॉकी झारखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पदाधिकारियों और खिलाड़ियों समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें : संचार मंत्रालय का ऐलान, अब Postman घर आकर करेंगे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर Update