Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) एक बार फिर विवाह के बंधन में बंध गए।चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुए शादी समारोह में (Bhagwant Mann Marriage) राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। खास बात यह है कि शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान के पिता की रस्में अदा कीं।

दूसरी बार शादी कर रहे हैं मान
कॉमेडियन से राजनेता बने मान 6 साल पहले अपने पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक ले चुके हैं। फिलहाल, इंद्रप्रीत अमेरिका में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। खास बात है कि मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे शामिल हुए थे। इसके अलावा खबर है कि गुरप्रीत भी उस कार्यक्रम का हिस्सा बनी थीं। बता दें कि, 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान ने पहली पत्नी से 2015 में तलाक लिया था।
