Jharkhand: पूर्व विधायक जलेश्वर महतो और रोहित यादव समर्थकों में चले लात-घूंसे

धनबाद के कांग्रेस जनसंवाद अभियान लक्ष्य कार्यक्रम में बवाल, आपस में भिड़े कांग्रेसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध सहाय के सामने हुआ हंगामा

झारखण्ड में जल्द विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जायेगी।सभी राजनीतिक पार्टी अपनी तैयारी को तेज कर दी है।कांग्रेस पार्टी विधानसभा से बेहतर प्रत्याशी उतारने को लेकर जनसंवाद लक्ष्य कार्यक्रम कर आपसी एकता को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। एक-एक विधानसभा से कई कांग्रेस नेता दावेदारी कर रहे है। जो कॉग्रेस के लिये प्रत्याशी चयन में परेशानी का कारण बन गई है।

धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा अंतर्गत श्यामडीह में कांग्रेस के जनसंवाद अभियान लक्ष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए। इस मौके पर बाघमारा विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक उपस्थित थे,कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जलेश्वर महतो और कांग्रेस नेता रोहित यादव के समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद बढ़ गया। जो कि मारपीट में तब्दील हो गया। घटना के दौरान लात-घूंसों का भी इस्तेमाल किया गया, जो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के सामने ही हुआ।

इस झड़प ने कांग्रेस के 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं।जिससे पार्टी में आंतरिक असंतोष की स्थिति स्पष्ट हो गई है। कार्यक्रम  में प्रत्याशियों के समर्थक के नारेबाजी मारपीट ने गुटबाजी को सामने ले आया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय क्या बोले?

पूर्व विधायक जलेश्वर महतो क्या बोले?

टिकट के दावेदार कांग्रेसी नेता रोहित यादव क्या बोले?

धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri: सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, मां कूष्मांडा की मंद हंसी से हुई सृष्टि की रचना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *