Bank Holiday December2022: साल 2022 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने वाला है. इस महीने में बैंकों में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने December Bank Holiday लिस्ट जारी कर दी है और इसके मुताबिक, दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान आपके बैंकिंग का काम फंस सकता है. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24 घंटे चालू रहेगी.
दिसंबर 2022 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट
3 दिसंबर 2022 – सेंट जेवियर फीस्ट. गोवा में बैंक रहेंगे बंद
4 दिसंबर 2022 – देशभर में बैंक बंद रहेंगे
10 दिसंबर 2022 – पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक
11 दिसंबर 2022 – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
12 दिसंबर 2022 – पा-तगान नेंगमिंजा संगम. मेघालय में बंद रहेंगे बैंक
18 दिसंबर 2022 – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
19 दिसंबर 2022 – गोवा लिबरेशन डे. गोवा में बंद रहेंगे बैंक
24 दिसंबर 2022 – क्रिसमस और चौथा शनिवार. पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
25 दिसंबर 2022 – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
26 दिसंबर 2022 – क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग. मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बंद रहेंगे बैंक
29 दिसंबर 2022 – गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती. चंडीगढ़ में बंद रहेंगे बैंक
30 दिसंबर 2022 – यू कियांग नंगवाह. मेघालय में बंद रहेंगे बैंक
31 दिसंबर 2022 – नये साल की पूर्व संध्या. मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.
इसके अलावा दिसंबर माह की 10 तारीख को दूसरा शनिवार और 24 तारीख को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 4, 11, 18 और 25 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. इस तरह दिसंबर महीने में कुल 6 दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
ये भी पढ़ें : Zombie Virus: कोरोना से भी बड़ी महामारी के संकेत! वैज्ञानिकों ने जिंदा किया 48,500 साल पुराना जॉम्बी वायरस