Bad words of Congress leader: कांग्रेस नेता अजय कुमार ( Congress Leader Ajay Kumar) ने एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, (Bad words of Congress leader) जिससे एक नया विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा है कि हमें मुर्मू को ‘आदिवासी का प्रतीक’ नहीं बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने NDA उम्मीदवार की विचारधारा पर भी सवाल उठाए हैं।उधर, भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है और इसे मुर्मू का अपमान बताया है।
“भारत की बड़ी दुष्ट विचारधारा को दिखाती हैं द्रौपदी मुर्मू”
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू जी भी शालीन हैं। लेकिन वह भारत की बड़ी दुष्ट विचारधारा को दिखाती हैं। हमें उन्हें आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। हमारे पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं और हाथरस हो गया। क्या उन्होंने एक भी शब्द कहा? अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है।’

‘समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को यशवंत सिन्हा के लिए वोट देना चाहिए’
उन्होंने कहा है कि समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए वोट करना चाहिए। कुमार ने कहा, ‘प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है और एक जैसी विचारधारा वाली सभी पार्टियों को यशवंत सिन्हा के लिए वोट देना चाहिए।’
यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। साल 2015 से 2021 तक वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : संसद के अशोक स्तंभ के शेर पर सियासी शोर, क्या विपक्ष को लग रहा दहाड़ से डर!