न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भारत और भारत के खेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। भारत के गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा जलवा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 नहीं दिखेगा। बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और खबर आ रही है कि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा प्रतियोगिता से बाहर हो गये हैं। दरअसल, स्टार जैवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोटिल हो गये हैं। इसलिए वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग नहीं ले पायेंगे। नीरज चोपड़ा की जांघ में चोट लगी है। टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल और हाल में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में लम्बे समय बाद सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से इस समय देश की उम्मीदें बढ़ गयी है। इस लिए कॉमनवेल्थ गेम्स से उनका बाहर हो जाना देश के लिए बड़ी निराशा है। बता दें, नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में 19 साल बाद कोई मेडल जीतने वाले भारतीय बने हैं। इससे पहले लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी ने 2003 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके ठीक 19 साल बाद नीरज चोपड़ा ने यही कारनामा एक बार फिर करके भारतवासियों को गौरवान्वित किया था। इस लिहाज से इसी हफ्ते शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स से नीरज चोपड़ा का बाहर होना निस्संदेह भारत के एक बहुत बड़ा झटका है।
यह भी पढ़ें: सड़कों पर ईमानदार अफसरों का फिर बहा खून, अबकी बार उत्तर प्रदेश शिकार