Autonomy of Ranchi’s Colleges: रांची के तीन प्रतिष्ठित कॉलेजों की ऑटोनॉमस की अवधि समाप्त हो चुकी है। इनमें रांची के प्रतिष्ठित संत जेवियर कॉलेज, (St. Xavier’s College ranchi) मारवाड़ी कॉलेज, (Marwari College Ranchi) और रांची वीमेंस कॉलेज (Ranchi Women’s College) शामिल हैं। अब आने वाले समय में उन्हीं कॉलेजों को ऑटोनॉमस (collage autonomous) किया जाएगा जिन्हें नैक मूल्यांकन में A Plus ग्रेडिंग मिलेगी।
रांची विश्वविद्यालय करेगा संचालित
यूजीसी के नियमों अनुसार जिन कॉलेजों का नैक मूल्यांकन के बाद ए प्लस ग्रेडिंग मिली है, उन्हीं कॉलेजों को अब ऑटोनॉमस (Autonomy of Ranchi’s Colleges) मिलेगा। ऐसे में झारखंड का प्रतिष्ठित संत जेवियर कॉलेज अपनी ऑटोनॉमी खो चुका है। क्योंकि रांची के संत जेवियर कॉलेज को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेडिंग मिल थी। कुछ इसी तरह का मामला रांची के मारवाड़ी कॉलेज और रांची विमेंस कॉलेज का भी है। अब इन तीनों कॉलेजों में होने वाली परीक्षा और डिग्री रांची विश्वविद्यालय के द्वारा किया जाएगा। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया है कि इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। अब इन कॉलेजों को यूजीसी के नियमानुसार ऑटोनॉमस का एक्सटेंशन भी नहीं मिलेगा।
कॉलेजों में संसाधन की कमी दूर करें
विश्वविद्यालय प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग से यह मांग की गई है कि कॉलेजों में संसाधन की कमी को दूर किया जाए और शिक्षकों की नियुक्ति तत्काल की जाए। गौरतलब है कि पूरे झारखंड में सभी 7 सरकारी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले 65 अंगीभूत कॉलेजों को नैक ग्रेडिंग को बेहतर करने का प्रयास करने की जरूरत है।
विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी
सेंट जेवियर कॉलेज मारवाड़ी कॉलेज रांची वीमेंस कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों की मानें तो अब अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
अब यह सवाल उठना लाजमी है कि राज्य के 65 कॉलेज का नैक मूल्यांकन में ए प्लस कैसे मिलेगा।