Jharkhand Terrorist: झारखंड में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले से दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकियों में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है। दूसरा आतंकी मो. आरिज हसनैन झारखंड के गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है।
एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है। इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की। इस दौरान एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार किया। एटीएस दोनों से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढें: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता को झारखंड ने दी राहत, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की क्लीन चिट
Jharkhand Terrorist