KL Rahul Athiya Shetty Wedding: फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और टीम इंडिया क्रिकेट खिलाड़ी केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। खंडाला में सजाये गये विवाह मंडल में दोनों ने सात फेरे लिये। शादी सम्पन्न हो जाने के बाद सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया को मिठाइयां बांटी और शादी सम्पन्न होने की खबर दी। दोनों की शादी सम्पन्न हो जाने के बाद दोनों के फैंस में खुशियों की लहर है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें, इस खास शादी में दोनों के परिवारवालों के अलावा बॉलीवुड के कई हस्तियां भी पहुंची थीं। मीडियो कर्मी भी वहां पहुंचे, लेकिन उन्हें शादी की तस्वीरें पोस्ट न करने की हिदायतें भी दी गई थी। कपल की तरफ से शादी में नो-फोन पॉलिसी भी लागू की गई थी। यही वजह है कि कपल की एक भी तस्वीरें सामने नहीं आईं। शादी का समारोह आज दोपहर करीब 2.30 बजे शुरू हुआ है।
जानकारी यह आ रही है कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया आईपीएल के दौरान एक बड़ा रिसेप्शन दे सकते हैं। इसमें बॉलीवुड के अलावा टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को न्योता दिया जाएगा।
बता दें कि अथिया और राहुल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर एक साथ कई बार देखा भी गया है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: KL Rahul Athiya Shetty Marriage: केएल राहुल की शादी में नहीं पहुंचे Virat, Rohit के साथ ये बड़े खिलाड़ी, जानिए वजह
यह भी पढ़ें: Jhakhand: 27 जनवरी को बूढ़ा पहाड़ जायेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं, करेंगे समाधान
KL Rahul Athiya Shetty Wedding