हिमंता बिस्वा सरमा को प्रदान की जाये Z+ सुरक्षा, असम के DGP ने झारखंड के DGP को लिखा पत्र

हिमंता की सुरक्षा का खर्च वहन करेगी असम सरकार

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा को सुरक्षा प्रदान देने के लिए झारखंड सरकार से आग्रह किया है। असम के डीजीपी ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। असम के डीजीपी ने अपने पत्र में आग्रह किया कि उनके मुख्यमंत्री इन दिनों लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं, इसलिए उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान की जाये। असम के डीजीपी ने पत्र में लिखा कि हिमंता बिस्वा सरमा को 10 अक्टूबर, 2022 से जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है। इसलिए झारखंड के दौरों के दौरान असम के सीएम को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करवायी जाये। असम डीजीपी ने साथ ही यह भी कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने में जो खर्च होगा, वह असम सरकार वहन करेगी।

बता दें कि इससे पहले झारखंड सरकार असम के सीएम को विशेष सुरक्षा प्रदान किये जाने के खर्चे का सवाल उठा चुकी थी। अब देखना यह है कि हिमंता बिस्वा सरमा की सुरक्षा पर झारखंड सरकार क्या निर्णय लेती है।

बता दें कि झारखंड में अभी सभी पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। चूंकि भाजपा ने झारखंड के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सह चुनाव प्रभारी बनाया है। इसलिए दोनों नेताओं का लगातार झारखंड का दौरा हो रहा है। चूंकि ये दोनों बड़े नेता हैं, इसलिए इनको विशेष सुरक्षा भी प्रदान की गयी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: लगता है पाकुड़ बांग्लादेश का हिस्सा बन गया है, आदिवासियों की सुरक्षा खतरे में – निशिकांत दुबे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *