23 सितंबर, 2023 से शुरू होंगे एशियाई खेल
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
ओलम्पिक खेलों की तरह कोरोना महामारी का असर एशियाई खेलों पर भी पड़ा है। एशियाई खेल इसी वर्ष सितम्बर में चीन के शहर हांगझोउ में आयोजित होने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के वैश्विक प्रकोप के कारण इसे टाल दिया गया। कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार के कारण चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। इस वजह से एतहियात के तौर पर एशियाई खेलों को एक साल के लिए टालना पड़ा। अब फिर से इसके आयोजन की तारीखें घोषित कर दी गयी है। अगले साल 23 सितम्बर से 8 अक्तूबर तक हांगझोउ में एशियाई खेल आयोजित किये जायेंगे। एशियाई खेलों का यह 19वां संस्करण है। बता दें, एशियाई खेलों की शुरुआत 1951 में हुई थी। पहले एशियाई खेलों की मेजबान भारत की राजधानी दिल्ली थी। हर चार वर्ष पर आयोजित किये जाने वाले
एशियाई खेलों का पिछला संस्करण 2018 में जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित किया गया था। जिसमें भारत 15 स्वर्ण सहित कुल 69 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा था।
चीन में जब कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा तब ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की कार्यकारी समिति ने एशियाई खेलों को स्थगित करने का निर्णय लिया था। कोरोना महामारी के कारण 6 मई, 2022 को एशियाई खेल को स्थगित करने की घोषणा की गयी थी। इसके बाद ये खेल कब होंगे इसको लेकर OCA ने एक टास्क फोर्स का गठन किया। जिसकी सिफारिश के बाद अगले साल सितम्बर और अक्टूर में एशियाई खेलों को कराये जाना का निर्णय लिया गया।
एशियाई खेलों का यह 19वां संस्करण है। यह तीसरा अवसर है जब चीन एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। चीन ने इससे पहले 1990 में राजधानी बीजिंग में एशियाई खेलों की मेजबानी की थी। उससे पहले गुआंगजौ में 2010 में इन खेलों का आयोजन किया गया था।
इसके बाद अगला एशियाई खेल अपने निर्धारित समय पर आयोजित होंगे। अगले एशियाई गेम 2026 को जापान के शहर नागोया में आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें: Rain Fall: झारखंड देश में दूसरा सबसे सूखा राज्य, बिहार का नम्बर तीसरा, सबसे दयनीय उत्तर प्रदेश